गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पांच छात्रों का चयन राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इनमें चार खिलाड़ी फुटबॉल और एक खिलाड़ी हैंडबॉल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।विद्यालय के दिलशेर, आसिद, हयात और रितेश यादव का चयन 17 वर्षीय बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दो से छह नवंबर तक बलिया में आयोजित होगी। सितंबर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। दिलशेर का चयन इंडिया कैंप के लिए भी हो चुका है, जबकि आसिद लगातार दो वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं।वहीं, कक्षा आठ के छात्र हर्ष यादव का चयन 14 वर्षीय बालक वर्ग की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता क...