गोरखपुर, अक्टूबर 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के कृषि संकाय के बीएससी एजी ऑनर्स के 22 छात्र अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह जानकारी कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दूबे ने दी। उन्होंने बताया कि ईरी विश्व की अग्रिम संस्थाओं में से एक है। यह चावल शोध व अनुसंधान के क्षेत्र में सतत कार्य कर रही है। यह संस्था मुख्य रूप से चावल मूल्य संवर्धन, जलवायु-अनुकूल और पोषण-समृद्ध चावल के भिभिन्न किस्मों के प्रजनन के लिए अनुसंधान का संचालन करती है। ईरी में प्रशिक्षण के लिए 22 छात्रों के चयनित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव और कृषि संकाय के समस्त ...