गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के एनसीसी कैडेट्स ने 46 यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से आयोजित स्कूबा डाइविंग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर साहस, आत्मविश्वास और साहसिक गतिविधियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कैडेट्स ने इस प्रशिक्षण शिविर में पानी के भीतर रोमांचकारी गतिविधि का अनुभव प्राप्त किया। एमजीयूजी के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल और कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। 46 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनूप सिंह व एमजीयूजी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने भी कैडेट्स का हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...