गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय(एमजीयूजी) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण एवं प्रेरणात्मक संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक व्यावसायिक अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण श्याम रहे। कार्यक्रम में विकास सिंह, जया सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, सर्वेश श्रीवास्तव, शुभम चौहान, जयंत गंगवार और विनीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...