गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: 115 प्रतिभागी दिखाएंगे तकनीकी कौशल गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसएई कॉलेजिएट क्लब की ओर से शनिवार को तकनीकी प्रतियोगिता ऑफरोड बर्नआउट-26 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में एमएमएमयूटी के साथ डीडीयू के विद्यार्थी भी शामिल हुए। कुल 115 प्रतिभागियों में 85 छात्र और 30 छात्राएं शामिल हैं।मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. बीके पांडेय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एआई शिक्षा, तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं प्रस्तुत कर रहा है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों की जानकारी रखने के साथ उनका विवेकपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना चाहिए। तकनीकी प्रगति का वास्तविक...