गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के 11 शिक्षकों ने शोध के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर प्रकाशन की ओर से वर्ष 2026 के लिए जारी विषयवार विश्व के शीर्ष दो फीसदी शोधकर्ताओं की सूची में विश्वविद्यालय के 11 शिक्षकों को स्थान मिला है। यह सूची शोध प्रकाशनों और उनके साइटेशन के आधार पर तैयार की गई है। सूची में कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. सत्य प्रकाश यादव, डॉ. सात्विक वत्स, डॉ. विपुल नारायण और डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. शिवम कुमार सिंह, डॉ. विजय शंकर च...