गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में आयोजित हैक्टॉबरफेस्ट एक्स बाइटब्रॉल हैकाथॉन में विश्वविद्यालय की टीम 2 पॉइंटर ने पहला स्थान हासिल किया। कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की तकनीकी सोसाइटी फ्लक्स की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता में 25 टीमों ने हिस्सा लिया। आईटीएम की टीम क्वार्क्स ने दूसरा और टीम नक्षत्र ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में फ्लक्स के संकाय सलाहकार डॉ. सात्विक वत्स और डॉ. श्वेत केतु निर्णायक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...