गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के अंतर्गत चौथे दिन शानदार मुकाबले खेले गए। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन को 6-0 से तथा सद्भावना फुटबॉल क्लब ने के पी एस खोराबाद को 3-0 पराजित कर अंक बनाएं। पहले मैच के निर्णायक विकास कुमार, अमरनाथ, मोहम्मद फारूक और रतन सिंह रहे। वहीं, दूसरे मैच के निणार्यक सौरभ कुमार रहमतुल्ला दुर्गेश और ओमप्रकाश गौड़ रहे। मुख्य अतिथि फादर जेसन मैन्युअल प्रधानाचार्य लिटिल फ्लावर स्कूल गीडा रहे। उन्होंने कहा कि 2027 में यह गोरखपुर फुटबॉल लीग उनके खेल मैदान पर होगा। इस अवसर पर हमजा खान, एन पी गौड़, डॉ अमिल हयात खान, अश्वनी कुमार यादव, फखरुद्दीन अली, कृष्ण प्रताप श...