गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौराहे पर एटीएम से रुपये निकालने गए अधिवक्ता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ों ने पर्स में रखे दो हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। गगहा के सखउआ निवासी अधिवक्ता अजय गोंड गुरुवार शाम कचहरी से घर लौट रहे थे। एटीएम में पहले से मौजूद दोनों युवक अन्य लोगों को रुपये निकालने से रोक रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...