Gorakhpur News: एटीएम बदलकर खाते से निकाले 25 हजार रुपये
गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाने के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के लोहराइयां गांव निवासी अवधेश गुप्ता 15 अक्टूबर को सिकरीगंज आया था। दोपहर करीब 12 बजे उसने एटीएम से 15 हजार रुपये निकाले। इसके बाद बैलेंस चेक करने के दौरान मदद के बहाने किसी ने उसका कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। सिकरीगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने बताया कि एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.