गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सेंट एण्ड्रयूज कॉलेज के बीएड विभाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' थीम पर बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'एक राष्ट्र, एक बोर्ड- क्या यह विकसित भारत के लिए उचित है?' रहा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित प्रतियोगिता में 16 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शिबा हिमानी शर्मा और हिंदी विभाग के प्रो. सुशील कुमार राय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंग्रेजी माध्यम में आमिर रजा ने प्रथम, कविता वीर चौधरी ने द्वितीय और शिखा राय ने तृतीय स्थान हासिल किया। हिंदी माध्यम में शिवम श्रीवास्तव प्रथम, सुहानी द्वितीय तथा साजिदा बानो तृतीय रहीं। उज्मा आफरीन को सांत्वना पुरस्कार दिया ...