गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: हरनही। महुरांव के वीर बहादुर सिंह महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान द्वारा रोजगार मेले का शुभारंभ किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सौजन्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित इस रोजगार मेले में 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। पंजिकृत संस्थान से विशेषज्ञता अथवा कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं के साथ ही कक्षा 8 पास, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट, बीबीए, बीसीए, बीटेक, पालिटेक्निक, आईटीआई, एमबीए, पासपोर्ट धारक एवं कंम्पयूटर में दक्ष युवाओं को 1000 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मांडा में दो नवंबर को रोजगार मेला, 3000...