गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय ओपेन रैपिड शतरंज टूर्नामेण्ट का आयोजन एसएस एकेडमी निकट एडी मॉल में 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगा। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 5 चक्रों में रैपिड आधार खेली जाएगी, जिसका टाइम कंट्रोल 15 10 सेकेण्ड इंक्रीमेंट का होगा। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि 11 हजार रुपये रखी गई है। वहीं, बेस्ट अंडर 11, अंडर 09, अंडर 07 और बेस्ट गर्ल्स के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 350 रुपये है। यह भी पढ़ें- Agra News: द्वितीय एडीसीएसए क्लासिकल ओपन शतरंज 18 जुलाई से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...