गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ राजेश झा शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सीएमओ डॉ झा ने कहा कि नशे को एक झटके में तौबा करना होगा।सीएमओ ने कहा कि नशावृत्ति में संगत की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे संगति से युवाओं को बचना चाहिए जहां नशे का बोलबाला हो। साथ ही इस भ्रम को दूर करना होगा कि नशे को धीरे-धीरे छोड़ा जा सकता है। जिन्हें नशा छोड़ना होता है। उन्हें एक झटके में किसी भी नशे को बंद कर देना चाहिए। जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय ने नशामुक्त...