Gorakhpur News: एक घंटा वीडियो कॉल पर उलझाकर रिटायर कर्मी से 5.62 लाख की ठगी
गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने इस बार ठगी का नया तरीका अपनाया। वीडियो कॉल करके डिजिटल अरेस्ट न करके बल्कि भरोसा जीतकर एक रिटायर कर्मचारी के खाते से 5.64 लाख रुपये उड़ा दिए। घरेलू गैस सिलेंडर के भुगतान के नाम पर एप डाउनलोड कराकर जालसाजों ने सिंघड़िया निवासी पीड़ित को करीब एक घंटे तक वीडियो कॉल पर उलझाए रखा। इस दौरान जालसाज ने पहले उनका भरोसा जीता और फिर खाते से रकम पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज कुमार द्विवेदी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनसे घरेलू गैस सिलेंडर के भुगतान के नाम पर संपर्क किया गया। भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने जालसाज ने उनसे एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए बातचीत शुरू कर दी। पीड़ित को लगा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.