गोरखपुर, सितम्बर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्लेटफार्म 'मानचित्र मित्र' का इस्तेमाल करेगा। प्राधिकरण ने मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 के अनुरूप मानचित्रों के आवेदन की स्वत: जांच के लिए एआई प्लेटफार्म खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव के मुताबिक जेम पोर्टल से फर्म का चयन कर ट्रायल भी शुरू करा दिया गया है। जल्द ही इसकी औपचारिक लॉचिंग की जाएगी। पिछले दिनों गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को सदन की स्वीकृति भी मिल चुकी है। एआई प्लेटफार्म पर भवन मानचित्र अपलोड किए जाने के बाद वह लागू भवन उपविधियों, विकास मानकों और स्वीकृति से जुड़ी शर्तों के अनुसार उ...