Gorakhpur News: उर्वरक के 35 प्रतिष्ठानों पर छापे, तीन लाइसेंस निलंबित
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में गुरुवार को उर्वरक प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। गठित टीमों ने 35 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण कर 18 उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लिए। अनियमितता मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों के उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए। जबकि चार अन्य प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने कहा कि जनपद यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने कैंपियरगंज क्षेत्र, उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह सदर क्षेत्र, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए एवं अपर जिला कृषि अधिकारी ने पिपरौली और कौड़ीराम में छापेमारी किया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि यूरिया और डीएपी के साथ किसी अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.