गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के गोरखपुर जोन में तैनात उप आवास आयुक्त डॉ. अनिल कुमार 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर गोरखपुर के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित हुआ।परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सम्पत्ति प्रबंध कार्यालय गोरखपुर/गोण्डा में तैनात सम्पत्ति प्रबंधक कृष्ण मोहन ने डॉ. अनिल कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित कर स्मृति चिह्न भेंट किया। अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. अनिल कुमार के कार्यकाल और सेवाओं को याद किया।उन्होंने उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्ति पर उप निदेशक पर्यटन को दी भावभीनी विद...