गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: मेडिकल कालेज हिन्दुस्तान संवाद। मानबेला निवासी विद्यावती देवी ने मंगलवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन लिखकर न्याय की माग की। उन्होंने कहा कि झुंगिया चुंगी फर्टिलाइजर रोड के चौड़ीकरण मे विद्यावती देवी की जमीन रोड चौडीकरण की सीमा में आ रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क व नाली निर्माण करा दिया है, लेकिन उनकी जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं कराई है। इस मामल में मंगलवार को राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। लेखपाल विजय गुप्ता एवं जेई उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि उनकी मात्र 7 वर्ग मीटर जमीन कम पड़ रही है, जिसकी रजिस्ट्री के लिए उन्हें बुलाया गया है, लेकिन वह आई ही नहीं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर के 233 नए राजस्व गांवों में अब पास हो सकेंगे मकानों के नक्शे, GDA की हरी झंडी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...