Gorakhpur News: उज्जैनी श्रावणी पूजा शताब्दी वर्ष समारोह में दिखी सामाजिक एकजुटता
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल सेवा समिति, जिला गोरखपुर के तत्वावधान में बुधवार को उज्जैनी श्रावणी पूजा शताब्दी वर्ष समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया। परिणय स्थली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शताब्दी स्मारिका पुस्तक का विमोचन भी किया गया। साथ ही, परिचय सम्मेलन के दौरान नवदंपती का विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। महिला मंडल की ओर से नवदंपती को उपहार भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में कुमारी अवनी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकी निकाली गई। महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम दास, चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदनवाल समाज रहे। विशिष्ट अतिथि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.