गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। दुर्गाबाड़ी परिसर में त्रिकालदर्शी महायोगी बाबा लोकनाथ का आविर्भाव उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। विधिवत पूजन, पुष्पांजलि, महाआरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ। होम्योपैथिक चिकित्सक एवं बंगाली समिति के संरक्षक डॉ. रूप कुमार बनर्जी, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय और अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ चटर्जी समेत श्रद्धालुओं ने बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। महाआरती के बाद डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि ईश्वर तक पहुंचने का सहज एवं सरल मार्ग संत ही बताते हैं। आयोजक पार्थो नाथ चटर्जी ने बाबा के जीवन और साधना की जानकारी दी। कल्पतरु लाहिड़ी एवं टीम के भजन-कीर्तन से परिसर भक्तिमय हो उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...