Gorakhpur News: इस्लाम में सफाई रखना ईमान का अहम हिस्सा
गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में शनिवार को दीनी संगोष्ठी का आयोजन हुआ। हाफिज रहमत अली निजामी ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। मुख्य वक्ता मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि इस्लाम इंसान को केवल इबादत ही नहीं, बल्कि जाहिरी और बातिनी पाकीजगी का भी हुक्म देता है। कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि इस्लाम ने सफाई को ईमान का अहम हिस्सा बताया है। संगोष्ठी में नेहाल अहमद, मुजफ्फर हसनैन रूमी, रूशान, सैयद जव्वाद अली, जावेद, रईस अहमद, ताबिश सिद्दीकी, मुहम्मद आसिफ, अली शान, जीशान, हसन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.