Gorakhpur News: इंडियन ऑयल ने लांच किया एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलिंडर, 3 घंटे में डिलीवरी
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर में इंडियन ऑयल ने मंगलवार को 10 किलो का एफटीएल इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ सिलिंडर का शुभारंभ किया। अब गोरखपुर वासियों को बुकिंग के मात्र 3 घंटे के भीतर रसोई गैस सिलेंडर की एक्सप्रेस डिलीवरी दी जाएगी। यह सिलेंडर देखने में आकर्षक, जंग-मुक्त और हल्का है। इसे आसानी से कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है। मंडल एलपीजी प्रमुख रवि चंदेरिया ने बताया कि गोरखपुर जैसे गतिशील शहर की जरूरतों को देखते हुए यह प्रीमियम उत्पाद पेश किया गया है। एक्ट्रालाइट नाउ नाम से लांच किए गए 10 किलो एफटीएल सिलिंडर के नए कनेक्शन का मूल्य 4830.50 रुपये है। रीफ़ील की कीमत 1644.50 रुपये शामिल है। सिलेंडर केवल एक सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड) दिखाकर हासिल किया जा सकता है। उपभोक्ता इसे इंडियन ऑयल वन एप के जरिए ऑनला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.