गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: हरनही/खजनी, हिन्दुस्तान टीम। खजनी थाना क्षेत्र के बांसगांव मार्ग स्थित एक गांव की इंटर कॉलेज की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की। 24 घंटे तक छात्रा का कोई पता न चलने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी रोज की तरह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने जाने के लिए निकली थी। शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मां के अनुसार, बेटी की एक सहेली से फोन पर पूछताछ की गई तो उसने पहले बताया कि कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्रा अपने घर के लिए निकल गई थी। कुछ देर बाद उसी सहेली ने दोब...