गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गुरु गोरखनाथ राप्ती आरती समिति के अध्यक्ष उमेश अग्रहरी के नेतृत्व में राप्ती तट पर भव्य दीप महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। महोत्सव में आकर्षक रंगोलियों, दीपों की मनमोहक सजावट एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि भोलेन्द्र नारायण दुबे एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष सार्थक मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष उमेश अग्रहरी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। राप्ती तट पर आयोजित दीपोत्सव के मंच...