गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को श्रम विभाग कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकल जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऐक्टू और आइसा के नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, पूर्व तय समझौते को लागू करने और चार माह की बकाया प्रोत्साहन राशि सहित सभी भुगतानों की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने उनके साथ समझौता तो किया, लेकिन उसे लागू करने में देरी कर रही है। चार माह से प्रोत्साहन राशि न मिलने से आशा कार्यकर्ताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा कि 23 अक्तूबर को लखनऊ में हुए आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन, ऐक्टू और आइसा के नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आशा कार्यकत्रियों ने जुलूस निकालकर बुलंद की आवाज उन्हो...