गोरखपुर, नवम्बर 14 -- गीडा स्थापना दिवस पर सम्मान और आवंटन पत्र Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए गीडा प्रशासन बेहतर कार्य के लिए उद्यमियों का सम्मान करेगा। वहीं आवासीय और औद्योगिक भूखंड के आवंटियों को आवंटन पत्र का वितरण भी किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, आवंटियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों आवंटन पत्र मिल सकता है। गीडा प्रशासन ने सेक्टर 13, 15, 26, 27 से लेकर 28 में छोटे-बड़े औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इसके साथ ही शुक्रवार को कालेसर आवासीय योजना में 18 भूखंड और फ्लैट का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही चकभोप में आवदेन लिए जा रहे हैं। इनके भी आवंटियों को आवंटन पत्र दिया जा...