Gorakhpur News: आवारा कुत्तों व छुट्टा पशुओं से निजात को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। शहर में आवारा कुत्तों एवं छुट्टा पशुओं के बढ़ते आतंक को लेकर राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि आवारा कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं तथा काटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं, छुट्टा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है। ट्रस्ट ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर निगम के सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों एवं छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों, डॉग सेंटर एवं गोशालाओं में भेजा जाए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: गौरीगंज में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.