गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय आर्किटेक्ट सुनील शर्मा शनिवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। दो दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। पिता की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों के मुताबिक, सुनील शर्मा शनिवार को घर से निकले थे। जाते समय उन्होंने 14 वर्षीय बेटे से थोड़ी देर में लौटने की बात कही थी। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी सगे-संबंधियों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार, सुनील घर से निकलते समय गुलाबी टी-शर्ट, फॉर्मल पैंट और हवाई चप्पल पहने थे। उन्होंने अपनी बाइक और मो...