Gorakhpur News: आरोग्य मेले में 3195 मरीजों को मिला इलाज
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रविवार को जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिले के 89 नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज किया गया। इस आरोग्य मेले में 3195 मरीजों की जांच की गई। इनमें 1412 पुरुष, 1455 महिलाएं और 328 बच्चे शामिल रहे। सबसे अधिक 415 मरीज त्वचा रोग से संबंधित पहुंचे। इसके अलावा 42 मरीजों में लिवर संबंधी समस्या, 15 टीबी मरीजों की जांच की गई। मेले में 142 गर्भवती की भी स्वास्थ्य जांच हुई। कोविड हेल्प डेस्क पर 159 लोगों की जांच हुई। आरोग्य मेले में 110 चिकित्सक और 307 पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.