गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के सोहसा गांव में घर से कुछ दूरी पर शुक्रवार शाम एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। युवक ने आत्महत्या की है या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव के लोगों के अनुसार, सोहसा गांव निवासी पवहारी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र ओंकार सिंह उर्फ पप्पू का शव गांव से कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर के पास स्थित बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला। शाम को एक महिला घास काटने के लिए बगीचे की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे का आदी था। हालांकि पुलिस ने अभी घटना क...