Gorakhpur News: आमी नदी में डूबे युवक का शव मिला
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: हरनही। आमी नदी में स्नान के दौरान डूबे युवक का शव घटना के अगले दिन बुधवार को छताईं स्थित आमी नदी पुल के पास बरामद हुआ। खजनी थाना क्षेत्र के इटैली गांव निवासी रणविजय (37) मंगलवार को पट्टीदारी की चाची के दशगात्र संस्कार के बाद कटकां गांव के पास स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए थे। मंगलवार को एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने घंटों तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार दोपहर शव पानी में उतराता मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.