गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर की तरफ से पैशन प्रो बाइक से आ रहे एक व्यक्ति की सिकरीगंज की तरफ से आ रही स्प्लेंडर बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पैशन प्रो सवार व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी। हालांकि, उसकी जेब से मिले आधार कार्ड पर हिमांशु विश्वकर्मा पुत्र अशोक, निवासी इमली महादेव, जिला मिर्जापुर का नाम दर्ज है।वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दूधनाथ पुत्र...