Gorakhpur News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: झंगहा/चौरीचौरा, हिटी। महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और धमकी देने के आरोपित शाहबुद्दीन को झंगहा पुलिस ने शनिवार को इटौवा पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की आरोपित से कुछ समय से बातचीत थी। इसी दौरान उसने महिला की फोटो ले ली थी। आरोप है कि बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उसकी आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम, वाट्सऐप और फेसबुक पर पोस्ट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.