Gorakhpur News: आधे दिन काम करके नहीं गायब हो सकेंगे बिजली कर्मी, जाने किस तरह की है सख्ती
गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम में अब कर्मचारियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अब कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय से निकलते समय भी फेशियल अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। पहले केवल ड्यूटी पर पहुंचने के समय ही फेशियल अटेंडेंस लगानी पड़ती थी, जबकि कार्यालय से जाते समय सिर्फ आउट बटन दबाकर उपस्थिति दर्ज हो जाती थी। जिसका फायदा उठाकर कुछ कर्मचारी आधे दिन काम करने के बाद ही कार्यालय से निकल जाते थे और उनकी उपस्थिति पूरी दर्ज हो जाती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब कार्यालय छोड़ते समय भी कर्मचारी को स्वयं फेशियल अटेंडेंस देनी होगी। किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा आउट बटन दबाकर उपस्थिति दर्ज कराने की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार नई प्रणाली का उद्देश्य कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखना है। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.