गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खोराबार पुलिस ने वर्ष 2018 में दर्ज अवैध शराब तस्करी के मामले में आठ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के बांस थाना क्षेत्र के सिसर निवासी वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्तूबर 2018 को खोराबार पुलिस की मुठभेड़ में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान 200 पेटी देशी शराब, जिसमें 180 एमएल की 9,600 शीशियां (कुल 1,728 लीटर), एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप और दो नंबर प्लेट बरामद हुई थीं। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: पुलिस को देख भागा, 10 लीटर शराब संग धराया लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी क...