Gorakhpur News: आठ मीटर चौड़ी होगी अलहदादपुर से घंटाघर तक की सड़क
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत अलहदादपुर तिराहा से रायगंज होते हुए घंटाघर तक जाने वाली सड़क को स्मार्ट रोड के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से सड़क के दोनों तरफ चिन्हिकरण का काम शुरू कर दिया गया है। करीब एक किलोमीटर लंबे और आठ मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने 25.45 करोड़ रुपये मंजूर किया है। हालांकि घंटाघर की तरफ कुछ दूरी तक इस सड़क की चौड़ाई 6 मीटर होगी।
स्मार्ट रोड के निर्माण के लिए योजना स्मार्ट रोड के निर्माण में सिर्फ सड़क को चौड़ा करने के साथ अन्य जरूरतों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। सड़क के नीचे यूटिलिटी डक्ट बनाया जाएगा। इसमें बिजली, इंटरनेट समेत अन्य सेवाओं की केबल और पाइपलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.