Gorakhpur News: आज भाजपा बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे प्रदेश उपाध्यक्ष
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को डुमरी खुर्द स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह शामिल होंगे। वह कार्यकर्ताओ को बूथ जीतने का मंत्र देंगे। क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने बताया कि बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत का संकल्प बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही साकार होगा। भाजपा में बूथ का कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत रीढ़ होता है और उसकी सक्रियता ही पार्टी की सफलता का आधार है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: आज नगीना में होगा भव्य बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.