Gorakhpur News: आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग व अनुरक्षण कार्य को लेकर शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में करीब चार घंटे बिजली बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर के फेस तीन, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम व दूरदर्शन फीडर और विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के पादरी बाजार, जंगल धूषण, सरस्वती पुरम व न्यू फीडर के साथ ही विद्युत उपकेंद्र मझगांवा से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11.00 बजे से 03.00 बजे के बीच बाधित रहेगी। वहीं वीसीबी के अनुरक्षण कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र मेडिकल कॉलेज के खजांची, चरगांवा, जेमिनी, सीआरसी और सेठी फ्लोर मील फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.