Gorakhpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही महिला बेहोश
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव में गुरुवार शाम मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला बेहोश होकर गिर गई। परिजन एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए सीएचसी कैम्पियरगंज ले गए, जहां इलाज चल रहा है। सोनौरा बुजुर्ग गांव निवासी अनिरूद्ध सहानी की पत्नी बबीता सहानी (36) गुरुवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत में बैगन की फसल की निराई कर रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गरज के साथ बगल के खेत में स्थित सागौन के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने की तेज आवाज से बबीता बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी। कुछ देर तक होश नहीं आने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.