गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में होगा कार्यक्रम मंच पर आउटसोर्स कर्मियों को विभिन्न सुविधाओं का मिलेगा लाभ गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर समेत प्रदेशभर के सरकारी विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मियों के लिए बुधवार का दिन अहम होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन से आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा करेंगे। इसका सीधा प्रसारण बुधवार को 10 बजे योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर निगम समेत अन्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में उन्हें बढ़े पारिश्रमिक के साथ ईपीएफ-ईएसआईसी कटौती, भर्ती में पारदर्शिता, सेवा संरक्षण और प्रशिक्षण जैसी नई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारियां ...