Gorakhpur News: आईपीएस जितेंद्र मणि का हुआ भव्य स्वागत
गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के बालभीटी गांव निवासी आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मणि त्रिपाठी का राष्ट्रपति सुरक्षा सेल का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। मंगलवार को आईपीएस जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि गांव की मिट्टी का अपनापन कहीं और नहीं मिलता। बचपन गांव में बीतने और प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त होने के कारण उनका गांव से विशेष लगाव है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य तय कर मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने प्राथमिक शिक्षा बालभीटी के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। भारतीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.