गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का दूसरे जिला सम्मेलन में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र इकाइयों का विस्तार करने तथा छात्र-छात्राओं के बुनियादी सवालों को लेकर व्यापक आंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय जिला काउंसिल और 7 सदस्यीय पदाधिकारी मंडल का चुनाव किया गया। चनाव में विवेक को जिला अध्यक्ष तथा सोनू यादव को जिला सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित जिला कमेटी ने छात्र-छात्राओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने और शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की समस्याओं को लेकर संगठित संघर्ष चलाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्द...