गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर महानगर के 500 परिवारों को वर्ष भर जैविक सब्जियां और औषधीय पौधे उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्यान विकभाग वित्त वर्ष 2026-27 में 500 लाभार्थियों को रूफ टॉप गार्डेनिंग किट वितरित करेगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर होगा। यह भी पढ़ें- कृषकों को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाले केला टिश्यूकल्चर पौध योजना का उद्देश्य रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना के तहत गोरखपुर जनपद को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना के तहत 500 किट वितरण का लक्ष्य मिला है। उद्यान विभाग के मुताबिक योजना का उद्देश्य महानगरवासियों को अपने घरों की छत पर वर्षभर जैविक सब्जियां एवं औषधीय पौधे...