गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। वेतन विसंगति और अन्य मांगों को लेकर हुए चरणबद्ध आंदोलन के बाद लेखपालों ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारी पुष्टि कर दी गई है। हड़ताल के कारण आवेदन ज्यादा लंबित होने से अभी पूरी तरह से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। जिले की विभिन्न तहसीलों में जाति, आय और निवास प्रमाणपत्रों से जुड़े करीब 20 हजार से अधिक आवेदन के निस्तारण में लेखपाल जुट गए हैं। जाति और आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के बाद भी प्रमाणपत्र नहीं मिलने से विद्यार्थी तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण प्रमाणपत्रों के सत्यापन के साथ वरासत, किसान रजिस्ट्री और ऑनलाइन माध्यम से होने वाले अन्य राजस्व कार्य भी प्रभावित हुए हैं। एडीएम प्रशासन डा. वैभव शर्मा ने बताया कि लंबित आवेदन...