गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। आंगनबाड़ी कर्मचारियों सहायिकाओं एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले शनिवार को बाल विकास परियोजना सहजनवा में ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मांग पूरा नहीं होने पर पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में कार्यकत्रियों की समस्याओं, मानदेय वृद्धि, सम्मान और अन्य मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने कहा कि वर्षों से बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को अब उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में अधिकारों के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से अपील की कि वे संगठन को मजबूत रखते हुए आगामी आंद...