Gorakhpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी,तीन पर मुकदमा
गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित जलकर टोला की एक महिला ने अपने पट्टीदारों पर गाली-गलौज, मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जलकर टोला, महराजगंज निवासी प्रियंका देवी पत्नी शिवलाल यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार विशाल यादव ने करीब दो महीने पहले उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इसके बाद विशाल विदेश चला गया। महिला का आरोप है कि विदेश से भी वह मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार गाली-गलौज कर रहा है। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रियंका के मुताबिक, 30 सितंबर की रात करीब सात बजे शीला द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.