गोरखपुर, अक्टूबर 20 -- अवैध हुक्काबार के आरोप में आरोपियों की तलाश Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। खोराबार के फॉरेस्ट क्लब स्थित ओमेगा पार्टी लॉन में अवैध हुक्काबार के संचालन के मामले में होटल व्यवसायी और फॉरेस्ट क्लब के संचालक रक्ष ढींगरा समेत चार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार कर्मचारियों से पूछताछ में हुक्काबार के संचालन में संचालक और मैनेजरों की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि यहां कम उम्र के युवक-युवतियों को लाइसेंस होने का झांसा देकर बुलाया जाता था और हुक्के के इस्तेमाल के बदले उनसे 1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे। खोराबार पुलिस ने रविवार को ओमेगा पार्टी लॉन में छापा मारकर दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मदनगंज निवा...