गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: जैतपुर/सहजनवां, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में रविवार शाम अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर कई वार होने से महिला घायल हो गई। गीडा पुलिस ने महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बेटी रहनुमा की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हरैया निवासी जलालुद्दीन उर्फ पंगूल (45) को अपनी पत्नी साफिया पर अवैध संबंध होने का शक था। रविवार देर शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जलालुद्दीन ने हंसिया से पत्नी पर कई वार कर दिए। सिर और गर्दन पर चोट लगने से साफिया घायल हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घायल महिला की बेटी रहनुमा ने पुलि...