गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिंदुस्तान संवाद। नौसढ़-खजनी मार्ग पर गुरौली चौराहे से लेकर सरया चौराहे तक सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहन रोजाना दुर्घटना को दावत दे रहें हैं। सोमवार को भी गाड़िया खड़ी होने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। शहर से नजदीक होने के कारण खजनी मार्ग पर हरैया, गुरौली, छपिया, सरया और साथीपार गांव तक दर्जनों छोटे बड़े गोदाम बनवाकर किराए पर लेकर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। जबकि इनमें से अधिकांश गोदामों के पास अपना कोई पार्किंग नहीं है, जिसके कारण पूरे दिन जाम की स्तिथि बनी रहती है। वहीं, राहगीरों और ट्रक चालकों में हमेशा तू तू मैं मैं भी होती रहती है। स्थानीय लोग हरीराम शर्मा, राजेश मौर्या, रामजीत मौर्या, भोलानाथ, सुनील यादव, डॉक्टर उमेश कुमार, दिनेश कुमार पाठक सहित क...